दरअसल, आर्यन ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफॉर्निया से ग्रैजुएशन पूरा किया है। आर्यन ने फिल्ममेकिंग में पढ़ाई की है। यूएससी के स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म ऐंड टेलिविजन प्रॉडक्शन में ग्रैजुएशन पूरा किया है। सोशल मीडिया पर उनके ग्रैजुएशन सेरेमनी की पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।