
शाहरुख खान ने कोरोना से लड़ाई में दिए कुल 70 करोड़ रुपए, जानें क्या है हकीकत
मुंबई। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने हाल ही कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कई प्लांस का ऐलान किया। इसमें पीएम केयर्स फंड, सीएम रिलीफ फंड, पीपीई उपकरण, एक महीने तक हजारों लोगों को खाना जैसी घोषणाएं हैं। हालांकि एक्टर ने इसकी कुल लागत या कीमत नहीं बताई। अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने कुल 70 करोड़ रुपए का सहयोग किया है।
सोशल मीडिया पर इस दावे को साबित करने का गणित भी बताया जा रहा है। दावे के अुनसार शाहरुख ने 10 करोड़ पीएम केयर्स फंड में, इतना ही सीएम रिलीफ फंड में, 50 हजार पीपीई किट की कीमत 12.5 करोड़, गरीबों को भोजन पर 5 करोड़, 3 लाख खाने के पैकेट के 5 करोड़, 2500 लोगों का राशन एक महीने के लिए 2-3 करोड़ रुपए और एसिड अटैक पीड़ितों को 1 करोड़ रुपए की मदद बताई जाती है।
हालांकि इस आंकड़े का कोई सिर-पैर नहीं है। ये लोगों ने अपने अंदाज से बताया है। वहीं, स्टार या उनकी किसी कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Published on:
03 Apr 2020 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
