
शैतान फिल्म पहले दिन करेगी करोड़ों में कलेक्शन
Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन और आर माधवन फिल्म 'शैतान' में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'शैतान' शुक्रवार यानी 8 मार्च को शिवरात्रि के पावन दिन रिलीज हुई है। फिल्म को महादेव का पहले दिन ही भरपूर प्यार मिल रहा है। फैंस को शैतान की थ्रिलर कहानी से लेकर एक्शन तक सब पसंद आ रहा है। फिल्म ओपनिंग पर डबल डिजिट में कमाई करेगी। ये हम नहीं Sacnilk के अर्ली ट्रेड के आंकड़े बता रहे हैं।
Sacnilk के जो अर्ली ट्रेड के आंकड़े आए हैं उससे साफ हो रहा है कि फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। ओपनिंग पर ही फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। अपनी रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार 8 मार्च को फिल्म 'शैतान' 3.32 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है और मेकर्स का मानना है कि वीकेंड पर फिल्म कलेक्शन कर इतिहास रचेगी।
Published on:
08 Mar 2024 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
