14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shaitaan Box Office Day 9: ‘शैतान’ का शनिवार को दिखा कहर, वीकेंड पर 100 करोड़ी बनेगी फिल्म

Shaitaan Box Office Collection Day 9: 'शैतान' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। अजय देवगन की हॉरर फिल्म 10 दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।

less than 1 minute read
Google source verification
shaitaan_box_office_collection_day_9_on_saturday_ajay_davgn_horror_film_beat_yodha_bastar_.jpg

शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल

Shaitaan Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया है फिल्म का दर्शकों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इस हॉरर फिल्म में अजय देवगन के साथ आर.माधवन भी लीड रोड में है और उनकी एक्टिंग शानदार है। इस जादू टोने की फिल्म ने वीकेंड पर यानी शनिवार 9वें दिन भी थिएटर में बवाल काट दिया है Sacnilk के ट्रेड के अनुसार 'शैतान' ने रिलीज के 9वें दिन करोड़ों की कमाई कर इन फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।


'शैतान' को लेकर Sacnilk के आंकड़ों से पता चला है कि फिल्म हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। शनिवार को शैतान ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा से लेकर अदा शर्मा की बस्तर द नक्सल स्टोरी को भी मात दे दी है। फिल्म ने 9वें दिन 8.00 करोड़ की कमाई की है अब फिल्म का कुल कलेक्शन 92.80 करोड़ हो गई है।

यह भी पढ़ें: Shaitaan का दिखा आतंक, 1 हफ्ते में अजय देवगन ने तोड़े अपनी 5 फिल्मों के रिकॉर्ड