5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद्मावती पर मोदी, अमिताभ की चुप्पी पर शत्रुघ्न ने उठाया सवाल

'पद्मावती' पर मोदी, अमिताभ की चुप्पी पर शत्रुघ्न ने उठाया सवाल...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 22 Nov 2017, 3:20 PM IST

Shatrughan_Sinha

Shatrughan_Sinha

अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म 'पद्मावती' के विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर सवाल उठाया है। शत्रुघन ने बुधवार को ट्वीट किया, 'चूंकि पद्मावती एक ज्वलंत मुद्दा बन गया है, लोग पूछ रहे हैं कि महान अभिनेता अमिताभ बच्चन, सबसे बहुमुखी अभिनेता आमिर खान और सबसे लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख खान की इस पर कोई टिप्पणी क्यों नहीं आई है। और हमारे सूचना प्रसारण मंत्री और हमारे सबसे लोकप्रिय माननीय प्रधानमंत्री (पीईडब्ल्यू के अनुसार-अमेरिकन थिंक टैंक पीईडब्ल्यू पोल) इस पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं।'

उन्होंने यह भी कहा कि वह फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के हितों और राजपूतों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए ही इस विवाद के बारे में बात करेंगे। उन्होंने कहा, 'जहां तक मेरा सवाल है, मुझे महान फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के बोलने के बाद ही पद्मावती के मुद्दे पर बात करनी चाहिए। मैं फिल्मकारों के हितों के साथ ही महान राजपूतों की संवेदनशीलता, वीरता, वफादारी को ध्यान में रखकर ही बोलूंगा।'

'पद्मावती' में अभिनेता रणवीर सिंह दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं। भंसाली के अनुसार यह फिल्म राजपूत रानी पद्मावती की वीरता को श्रद्धांजलि है, जिनका किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। वहीं, विवादों के बीच एक भाजपा नेता ने भंसाली और दीपिका के सिर काटने वाले के लिए 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

ऐतिहासिक तथ्यों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोप में रूढि़वादी समूहों के विरोध के बाद फिल्म विवादों में घिरी है। फिल्म पहले 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है क्योंकि फिल्म निर्माता को अभी तक सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र नहीं मिला है। सेंसर बोर्ड ने ये कहते हुए सर्टिफिकेट नहीं दिया कि वह निर्माताओं ने पूरे दस्तावेज जमा नहीं करवाए। वहीं सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने स्क्रीनिंग से पत्रकारों को फिल्म दिखाने पर आपत्ती जाहिर की है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन