
जयपुर। राजपूतों के जोरदार विरोध के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती‘ की रिलीज भले ही टाल दी गई है लेकिन लोगों में फिल्म का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। जब फिल्म का ‘घूमर‘ गाना रिलीज किया गया था तब से फिल्म पर राजपूतों का विरोध बढ़ सा गया। फिल्म में राजस्थानी संस्कृति से जुड़ा ये गाना रिलीज होने पर राजपूत समाज की ओर से आपत्ति दर्ज करवाई गई। इस गाने में पद्मावती बनी दीपिका पादुकोण घूमर गाने पर डांस करती दिख रही है। ऐसे में राजपूत समाज ने आपत्ति जताते हुए कहा कि, महारानी इस तरह खुले आम डांस नहीं करती थीं। इसका राजपूत महिलाओं ने भी जमकर विरोध किया और कहा था कि महारानियां इस तरह ‘मुजरा‘ नहीं करती।
अब जहां पूरे देश में फिल्म के साथ-साथ जिस गाने पर इतना बड़ा विरोध चल रहा है, वही दूसरी और ये गाना अब सभी की जुबां पर है। शादी समारोहों में ये ‘घूमर‘ सांग जमकर बजाया जा रहा है और उस पर जमकर डांस भी हो रहा है जिसे लोग काफी एंजॉय कर रहे हैं।
एक तरफ फिल्म पद्मावती का विरोध जारी है और दूसरी तरफ इसका घूमर गाना शादी समारोह में जमकर बज रहा है और लोग उस पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। महिला संगीत समारोह में तो इस गाने की खास फरमाईश भी देखने को मिल रही है। आखिर फमाईश हो भी यूं न! राजस्थान का पारंपरिक ‘घूमर डांस‘ पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ चुका है। भले ही संजय लीला भंसाली की फिल्भ्म पद्मावती में इसका विरोध हो रहा हो। लेकिन हर समारोह में घूमर बजता सुनाई दे रहा है और लोग खूब एंजॉय कर रहे हैं।
गौरतलब है कि फिल्म ‘पद्मावती‘ को लेकर हर रोज नए विवाद सामने आ रहे हैं। यहां तक कि राजस्थान, मध्यप्रदेश पंजाब और उत्तर प्रदेश में तो फिल्म की रीलिज पर बैन भी लगा दिया गया है।
Published on:
22 Nov 2017, 2:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.