
Salman Khan Shatrughan Sinha
नई दिल्ली: कृषि कानून के खिलाफ देश के किसान पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से दिल्ली के बॉर्डर पर बैठकर आंदोलन (Farmers Protest) कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि सरकार कृषि कानून बिल को वापस लें। किसान आंदोलन अब एक अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। अमेरिकन पॉपस्टार रिहाना (Rihanna) के ट्वीट के बाद कई विदेशी हस्तियों ने इसका समर्थन किया है। वहीं, बॉलीवुड स्टार्स इस मुद्दे पर दो गुटों में बंटे हुए नजर आ रहे हैं।
सलमान ने किसान आंदोलन पर कही बात
बॉलीवुड के कुछ स्टार्स ने किसानों का समर्थन किया है। तो वहीं, कुछ सेलेब्स ने सरकार को अपना समर्थन दिखाया है। हाल ही में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) ने भी किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। दरअसल, सलमान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे। इस दौरान उनसे मीडिया ने किसान आंदोलन को लेकर सवाल पूछा। जिस पर सलमान ने बचते हुए जवाब दिया कि सही चीज होनी चाहिए। हरेक के साथ सही चीज होनी चाहिए।
शत्रुघ्न सिन्हा ने साधा निशाना
सलमान खान के इस रिएक्शन के बाद अब कांग्रेस नेता व बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का बयान सामने आया है। अपने बयान में शत्रुघ्न सिन्हा सलमान खान के साथ-साथ बाकी स्टार्स पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर ये लोग पहले बोलते तो ज्यादा सही होता। उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि कल दूसरी सरकार भी आ सकती है। शत्रुघ्न ने कहा, 'ये लोग राग दरबारी हैं।' अभिनेता ने आगे कहा, 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तो है लेकिन भय, दबाव, जोर, घबराहट की वजह से लोग बयान देते हैं। अगर ये लोग पहले बोलते तो अच्छा होता। ये राग दरबारी या राग सरकारी लोग हैं। उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि कल दूसरी सरकार भी आ सकती है।'
इसके अलवा शत्रुघ्न सिन्हा ने विदेशी हस्तियों द्वारा किसानों के समर्थन में ट्वीट करने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई सिर्फ ट्वीट कर अपना समर्थन दिखाता है तो इसमें विवाद क्यों हो रहा है?
Published on:
07 Feb 2021 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
