
shekhar kapur and sridevi
इस साल 65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में श्रीदेवी को फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार से नवाजा गया। यह फैसला शेखर कपूर की अध्यक्षता वाली ज्यूरी ने मिलकर किया। लेकिन हाल में शेखर कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वे बेस्ट एक्ट्रेस के लिए श्रीदेवी का नाम चुने जाने पर सहमत नहीं थे।
शेखर ने जाहिर की नाराजगी
जब अवॅार्ड की घोषणा के बाद शेखर से श्रीदेवी को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा, 'मॉम के लिए श्रीदेवी बेस्ट एक्ट्रेस हैं, लेकिन मेरी उनसे कोई रिश्तेदारी नहीं है। हर सुबह जब मैं यहां आया तो सबको एक और बार वोट देने के लिए कहता था। मैं सभी एक्टर्स को देखता, उनसे बात करता और कहता, ये नाम श्रीदेवी का नहीं होना चाहिए, नहीं श्रीदेवी नहीं। हम हमेशा वोट करते और बार-बार श्रीदेवी का नाम सामने आ जाता।'
आगे उन्होंने कहा, 'मैं इस बात के लिए लड़ा कि श्रीदेवी का चुनाव नहीं होना चाहिए। हम सब जज्बाती तौर पर उनसे जुड़े हुए थे। मैं कहता था कि इसलिए उन्हें वोट मत दीजिए क्योंकि उनका निधन हो गया है। ये दूसरी लड़कियों के साथ पक्षपात होगा। उन्होंने भी 8 से 12 घंटे काम किया है। उनका भी कॅरियर है।'
मॉम फिल्म के डायरेक्टर ने जताई खुशी
इसके अलावा जब 'मॉम' फिल्म के डायरेक्टर रवि उदयवार से इस अवॅार्ड को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा, ' श्रीदेवी इस अवॉर्ड के लायक थी। इस खबर को सुनकर मुझे वाकई खुशी हुई। उन्होंने गजब का काम किया था। हम सब उनको मिस करते हैं।' बता दें कि श्रीदेवी ने आखिरी बार फिल्म 'मॉम' में काम किया था। उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए चुना गया। श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई में बाथटब में डूबने से निधन हो गया था।
Updated on:
14 Apr 2018 04:30 pm
Published on:
14 Apr 2018 01:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
