5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भाड़े पर बॉयफ्रेंड लाती हैं राखी सावंत, जमकर खर्च कराती हैं पैसा, कर देती हैं कंगाल!’

इन दिनों शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) और राखी सावंत (Rakhi sawant) अपनी कैट फाइट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रही हैं। अब एक बार फिर शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत को आड़े हाथ लिया है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Nov 04, 2022

sherlyn chopra reaction on rakhi sawant boyfriend

sherlyn chopra reaction on rakhi sawant boyfriend

इस बार टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में फिल्म निर्माता साजिद खान (Sajid Khan) नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा हुआ है। जब से निर्माता-निर्देशक साजिद खान (Sajid Khan) ने टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में एंट्री ली है तब से तबाही मची हुई है।

इसके बाद शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने साजिद खान पर कई तरह के आरोप लगाए थे जिसपर राखी ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई थी। अब एक बार फिर इसपर शर्लिन चोपड़ा ने पलटवार किया है। उन्होंने राखी के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर उल्टे सीधे तंज कसे हैं। सोशल मीडिया पर राखी सावंत का नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

वायरल वीडियो में शर्लिन चोपड़ा राखी पर गुस्सा उतारती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि 'राखी सावंत क्या करती है? वो लग्जरी होटल्स में जाकर प्राइवेट इवेंट्स करती है और करवाती भी है। और क्या करती है। स्ब्सक्रिप्शन पर बॉयफ्रेंड और हसबैंड बनाती है। उसके बाद क्या करती है, एक-आधा साल में उन भाड़े के बॉयफ्रेंड्स और हसबैंड्स को इतना चूस चूस के कंगाल करती है कि बेचारे भाग जाते हैं। ये है उसकी असलियत।'

यह भी पढ़ें- ड्राइवर के साथ चला चारू असोपा का अफेयर!

उन्होंने आगे कहा कि वो एक आंदोलन शुरू करने जा रही हैं। बहुत जल्द शर्लिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के राजपाल से मिलने वाली हैं। हालांकि शर्लिन चोपड़ा ने यह भी कहा कि वो ये लड़ाई तब तक बंद नहीं करेंगी, जब तक साजिद खान को जेल की सलाखों के पीछे बंद नहीं किया जाता।

इससे पहले शर्लिन चोपड़ा ने राखी को लेकर कहा था कि 'ये सब क्या बकवास है? जिम के अंदर जाकर थोड़ी कसरत करो और मसल्स बनाओ।' राखी सावंत की पर्सनल लाइफ पर प्रहार करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने कहा, 'आदिल से पहले उसके जितने भी बॉयफ्रेंड थे वो सब टाइमपास थे।'

शर्लिन ने कहा कि राखी मेहनत नहीं करना चाहती है और इसीलिए पूरे वक्त बस मीडिया के सामने बकबक करती रहती हैं। शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत को चैलेंज करते हुए कहा, 'अगर हिम्मत है तो आकर मेरे सामने खड़ी होकर दिखाओ। राखी सावंत 31 किलो का मेकअप करती हैं और अपने गंजेपन को छिपाने के लिए हेयर एक्सटेंशन लगाती हैं।'

शर्लिन यही नहीं रुकी उन्होंने कहा कि 'राखी हर 3-4 महीने में अपने बॉयफ्रेंड्स और पति बदलती है। हमने कभी पूछा कि आप ऐसा क्यों करती हैं? अब जब उसकी जलने लगती है तो क्या किया जाए? बरनॉल भेजा जाए उसके घर पर?'

शर्लिन ने आगे राखी की नकल उतारते हुए कहा- मीडिया के सामने हें-हें करती रहती हैं। आदिल-आदिल बोलती रहती हैं। मतलब क्या है ये नौटंकी। बेवकूफ। राखी भी इसपर शांत नहीं रहीं उन्होंने कहा खी सावंत ने जवाब दिया है। उन्होंने एक वीडियो बनाकर कहा- मर्लिन खोपड़ा। तुम्हें करारा जवाब मिलेगा। तीन दिन तक मैं शूट कर रही हूं। मर्लिन खोपड़ा... तुम्हें करारा.... मिलेगा। वेट एंड वॉच।

यह भी पढ़ें- आज तक क्यों कुंवारी हैं तब्बू