26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में मुंबई पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा को भेजा समन, एक्ट्रेस से होगी पूछताछ

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में एक नया मोड़ सामने आया है, जिसमें मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि शर्लिन राज पर कई आरोप लगा चुकि है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Shalu Saini

Aug 06, 2021

Raj kundra pornography case

राज कुंद्रा केस में शर्लिन चोपड़ा को मुंबई पुलिस ने भेजा समन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का पोर्नोग्राफी केस किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में बना हुआ है। अब इस केस में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का भी नाम सामने आया है, जिसके लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने शर्लिन चोपड़ा को राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। शर्लिन चोपड़ा राज कुंद्रा पर कई आरोप लगा चुकी है। वही बीते अप्रैल में शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के खिलाफ एफ आई आर भी दर्ज कराई थी। शर्लिन चोपड़ा द्वारा लगाए गए कई आरोपों के चलते अब उनसे इस प्रकरण में पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस के क्राइम सेल ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को तलब किया है और आज उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। गौरतलब है कि 19 जुलाई को पोर्नोग्राफी केस में बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस रिमांड के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल में बंद किया गया है। इस केस में जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को कई अहम सबूत भी मिल रहे हैं। अब इस केस में शर्लिन चोपड़ा का भी नाम सामने आया है। पोर्नोग्राफी केस में शर्लिन चोपड़ा से पुलिस पहले भी पूछताछ कर चुकी है। एक्ट्रेस के मुताबिक इस केस में सबसे पहले उन्होंने ही पुलिस को अपना बयान दर्ज करवाया था।

आपको बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में अग्रिम जमानत की याचिका दायर कराई थी, जोकि कोर्ट ने खारिज कर दी थी। शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे शर्लिन चोपड़ा का कहना है कि उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में लाने वाले राज कुंद्रा ही है। महाराष्ट्र साइबर सेल को दिए गए बयान में शर्लिन चोपड़ा ने खुलासा किया था कि उन्हें हर प्रोजेक्ट के लिए 30 लाख रुपए की पेमेंट मिलती थी। शर्लिन का कहना है कि उन्होंने इस तरह के कम से कम 15 से 20 प्रोजेक्ट किए हैं। वही शर्लिन को समझ आया कि एग्रीमेंट के मुताबिक उन्हें पैसे नहीं मिल रहे थे जिसके बाद उन्होंने 1 साल बाद पूर्व इस एग्रीमेंट को खत्म करने की बात कही थी।

शर्लिन ने बताया कि राज ने पहले तो उन्हें एडल्ट कंटेंट में काम करने को कहा फिर उसके बाद उसे एडल्ट कंटेंट बनाने के लिए भी कहा। राज ने अपने हॉट शॉट ऐप में शर्लिन को शूट करने के लिए कहा था जिसके लिए शर्लिन ने मना कर दिया था।