शिल्पा शेट्टी का नाम बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शामिल है। हालांकि शिल्पा पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन छोटे पर्दे यानी टीवी पर वह कई रिएलिटी शोज में नजर आती हैं। साथ ही वह अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में शिल्पा ने एक साक्षात्कार में अपने फिल्मी कॅरियर के बारे में बात की। एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए शिल्पा ने अपनी पहली फिल्म 'बाजीगर' से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया।