5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्तों की एक शर्त के लिए शिल्पा शेट्टी को बनाया मोहरा, बाद में बुरी तरह तोड़ा दिल

आज भले ही शिल्पा पति राज कुंद्रा के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हों लेकिन एक वक्त था जब एक शख्स ने उन्हें अपनी शर्त के चलते इस्तेमाल किया और फिर बुरी तरह उनका दिल तोड़ दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 11 Nov 2021, 9:50 PM IST

shilpa_shetty_.png

shilpa shetty

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पिछले काफी वक्त से अपने पति राज कुंद्रा के कारण सुर्खियों में बनी हुई थीं। उनके पति को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने शिल्पा को भी ट्रोल किया। हालांकि, उनपर इसका ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। वह सोशल मीडिया पर कुछ वक्त के बाद पहले की तरह एक्टिव हो गईं। हाल ही में राज कुंद्रा के जमानत के बाद दोनों को साथ में देखा गया था। जिससे साफ है कि उनके और राज के बीच सब पहले की तरह ठीक चल रहा है।

आज भले ही शिल्पा पति राज कुंद्रा के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हों लेकिन एक वक्त था जब एक शख्स ने उन्हें अपनी शर्त के चलते इस्तेमाल किया और फिर बुरी तरह उनका दिल तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: एक गाने के लिए मल्लिका शेरावत की कमर पर ये काम करना चाहता था प्रोड्यूसर

यह भी पढ़ें: आखिर नरगिस ने अपनी ही दोस्त मीना कुमारी को उनके अंतिम संस्कार में क्यों कहा- मौत मुबारक हो...

इस बात का खुलासा खुद शिल्पा ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि राज कुंद्रा से मिलने से पहले उन्हें एक लड़के से प्यार हो गया था। लेकिन उस लड़के ने उन्हें धोखा दिया। शिल्पा ने इस बारे में कहा, 'एक बार मैं जिस शख्स के साथ रिश्ते में थी वो मेरे साथ इसलिए था क्योंकि उसने अपने दोस्तों के साथ शर्त लगाई हुई थी। ये सुनने में भले ही फिल्मी लगे, लेकिन ये सच है। मेरे दोस्तों ने एक बार एक लड़के से शर्त लगाई थी। उससे कहा था कि वह मेरे साथ रिलेशनशिप बनाए। मैं लड़के के प्यार में थी, लेकिन जल्द ब्रेकअप हो गया। उस लड़के का मकसद सिर्फ शर्त जीतना था। ये सच जानकर मैं निराश हो गई। मेरा दिल टूट गया था।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन