
शिल्पा शेट्टी का वीडियो: लॉकडाउन में घरों में बंद रहने से अकड़ गया है शरीर तो करें ये योगासन
मुंबई। लॉकडाउन में लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में शारीरिक व्यायाम ना के बराबर हो रहा है। इससे शरीर में जकड़न जैसी समस्या होना आम है। इसी समस्या के हल के लिए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक योगासान करने का सुझाव दिया है।
View this post on InstagramA post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने खुद के योगासन का वीडियो शेयर किया है। इसमें वह सूर्य नमस्कार करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा,'का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान ज्यादा दिनों तक घरों में रहने से शरीर में जकड़न बढ़ सकती है। शरीर में लचीलापन लाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है सूर्य नमस्कार के कुछ स्टेप्स करना। ये एक सम्पूर्ण वर्कआउट है। इसे और अधिक फायदेमंद बनाने के लिए मैंने कुछ अलग भी इसमें जोड़ा है। अगर आपके शरीर में कोई चोट नहीं है और आपका शरीर अलाउ करता है तो इसे आपको भी करना चाहिए।'
View this post on InstagramA post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
एक्ट्रेस ने आगे लिखा,' इससे कंधा और शरीर मजबूत होता है। साथ ही पीठ का लचीलापन, शक्ति और सहन करने की क्षमता बढ़ती है। यह शरीर की कैलोरी को बर्न करने में भी मददगार है। इसलिए इसे एक दिन के गेप में 8 से 16 बार कर सकते हैं। इससे फैट घटाने और शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद मिलती है।
View this post on InstagramA post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
उल्लेखनीय है कि शिल्पा शेट्टी योग की सीडी लॉन्च कर चुकी हैं। वह अपने फैंस को आनलाइन योगा टिप्स और रेसिपी टिप्स भी देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने लॉकडाउन के दौरान योगा सिखाने की मुहिम भी शुरू की है।
Published on:
13 Apr 2020 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
