चंडीगढ़। अभिनेता शाइनी आहूजा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन अभिनय को लेकर नहीं, बल्कि हाल ही रिलीज हुई फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में नौकरानी का नाम शाइनी रखने से वो बेहद खफा हैं और बालाजी मोशन पिक्चर्स तथा इसकी मैनेजिंग डायरेक्टर एकता कपूर को इसके लिए लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने नोटिस में मांग की है कि फिल्म से सारे शाइनी से संबंधित चीजें हटाई जाएं। हम आपको बता दें कि चंडीगढ़ की एक लीगल फर्म ने शाइनी आहूजा की तरफ से यह नोटिस भेजा है। यह नोटिस सिर्फ एकता को ही नहीं, बल्कि बालाजी मोशन पिक्चर्स के डायरेक्टर जितेंद्र, फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी मारुति इंटरनेशनल और डायरेक्टर इंद्र कुमार को भी भेजा गया है।