
'शोले 2' लेटेस्ट अपडेट
Sholay 2 Salman Khan: सलमान खान ने हाल ही में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म 'शोले' का रीमेक बनाने को लेकर बड़ी बात कही है। एक्टर ने बताया कि वह शोले का रीमेक बनाना चाहते हैं। इतना नहीं नहीं, सलमान खान ने 'शोले 2' में जय वीरू और गब्बर का रोल कौन निभा सकता है, इसका भी खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि सलमान खान ने 'शोले 2' के बारे में क्या कुछ जानकारी दी है।
सलमान खान ने फिल्ममेकर फराह खान के साथ बातचीत की, जिसमें एक्टर से एक सवाल किया गया है। फराह खान ने पूछा कि अगर उन्हें सलीम और जावेद की किसी फिल्म का रीमेक बनाना होगा तो वह किस फिल्म का बनाएंगे? इस पर सलमान खान ने जवाब देते हुए कहा कि अमिताभ बच्चन की 'शोले' और 'दीवार'।
'शोले' का नाम सुनते ही फराह खान ने सलमान खान से पूछा कि फिल्म में वह जय होंगे या वीरू? इस पर सलमान खान के साथ वहां मौजूद जोया अख्तर और नमृता राव के अलावा अन्य स्पीकर्स ने कहा कि वो वीरू होंगे। हालांकि, सलमान खान ने बताया कि वह जय और वीरू दोनों का रोल निभा सकते हैं। इसके बाद भाईजान ने यह भी कहा कि वह गब्बर का भी निभा लेंगे।
हाल ही में सलीम खान और जावेद अख्तर की डॉक्यूमेंटी 'एंग्री यंग मैन' ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। डॉक्यूमेंटी रिलीज के बाद ही सलमान खान ने 'शोले 2' को लेकर बात बोली है, जब उनसे सलीम और जावेद की किसी फिल्म का रीमेक बनाने के लिए पूछा गया। बता दें कि 1975 में रिलीज हुई फिल्म टशोलेट को सलीम खान और जावेद अख्तर की हिट जोड़ी ने लिखा था। इसका डायरेक्शन रमेश सिप्पी ने किया था और इसमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, अमजद खान (गब्बर), जया बच्चन और हेमा मालिनी जैसे कलाकार शामिल हैं।
Updated on:
25 Aug 2024, 2:59 PM IST
Published on:
23 Aug 2024, 12:28 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.