9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाफ गर्लफ्रेंड में परिणीति चोपड़ा या श्रद्धा कपूर बन सकती हैं हीरोइन

बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म हॉफ गर्लफ्रेंड में परिणीति चोपड़ा या श्रद्धा कपूर काम करती नजर आ सकती हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Srivastav

•

Updated: 30 Dec 2015, 9:57 AM IST

shraddha-Parineeti

shraddha-Parineeti

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक मोहित सूरी की आगामी फिल्म हॉफ गर्लफ्रेंड में परिणीति चोपड़ा या श्रद्धा कपूर काम करती नजर आ सकती हैं। मोहित सूरी चेतन भगत के उपन्यास पर फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड बनाने जा रहे हैं।

फिल्म में अभिनेत्री का किरदार कौन निभाएगा, यह अभी तय नहीं हो पाया है। कृति सेनन ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। कृति सेनन ने पिछले दिनों यह साफ कर दिया था कि वह हाफ गर्लफ्रेंड में काम नहीं कर पाएंगी, क्योंकि वह किसी दूसरी फिल्म के लिए हामी भर चुकी हैं।

चर्चा है कि फिल्म की निर्माता एकता कपूर परिणीति और श्रद्धा में से किसी एक को चुनने के बारे में सोच रहे हैं। फिल्म में परिणीति को कास्ट किया जा सकता है। वह हाल ही में वजन कम करने के बाद कराए गए फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में आई थीं। परिणीति चोपड़ा के पास इन दिनों कोई फिल्म भी नहीं है। मोहित सूरी फिल्म के लिए न्यूयार्क में सही लोकेशन ढूंढ रहे हैं। हाफ गर्लफ्रेंड की कहानी एक बिहार के लड़के के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसे अपर क्लास सोसायटी की लड़की से प्यार हो जाता है।