
,
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर 63 मिलियन फॉलोअर्स के साथ देश में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। एक्ट्रेस अपने इन करोड़ों फॉलोअर्स को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में अपडेट शेयर करती रहती हैं। घर में पूजा हो या फैमिली और फ्रेड्स गैदरिंग, शूट पर तैयार होकर जाना हो या आराम का समय, श्रद्धा हर तरह की अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इन्हीं अपडेट्स के दौरान एक्ट्रेस अपने मुुंबई स्थित सी-फेसिंग घर की झलक भी फैंस को मिल जाती है।
रिपोर्ट्स केे अनुसार, श्रद्धा के समुद्र की तरफ देखते घर की कीमत करीब 102 करोड़ रुपए है। घर का हर कोना ट्रेडिशनल और सिम्पल डेकोरेशन से आबाद रहता है। आइए देखते हैं किस फोटोज में श्रद्धा के घर की मिली फैंस को झलक:
श्रद्धा ने एक फोटो शेयर की है जिसमें उनका ड्रॉइंग रूम का नजारा देखा जा सकता है। इस फोटो मेंं ब्राउन कलर का सोफा सेट देखा जा सकता है। इनके बीच में ग्लास की सेंटर टेबल लगी है।
श्रद्धा की एक सोशल मीडिया पोस्ट में उनका बेडरूम भी नजर आता है। इस फोटो में देख सकते हैं कि दीवारों पर उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें लगी हुई हैं। दीवार पर छोटे—छोटे सेल्फ भी नजर आ रहे हैंं। बेड पर बैठी श्रद्धा मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस की घर की बालकनी में चिड़ियां की चहचहाहट बनी रहती है। एक्ट्रेस यहां से अपने आस—पास के माहौल का भी नजारा लेती हैं।
यह भी पढ़ें : Shraddha Kapoor Photos: श्रद्धा कपूर के HD और HQ फोटोज
श्रद्धा कपूर के मुंबई स्थित इस घर की खास बात ये है कि यह समंदर किनारे है। अपने घर से वह बीच का नजारा आसानी से ले सकती हैं। बड़ी खिड़कियों से यहां का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आता है।
श्रद्धा के घर में वैसे तो कई ऐसे पाइंट है जहां वह सजधज कर फोटोज क्लिक करवाना पंसद करती हैं। हालांकि इस घर का एक हिस्सा ऐसा भी है जहां एक साथ रहकर एंजॉय किया जा सकता है। इस हिस्से में श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर की फोटो भी लगी हुई है। साथ ही लकड़ी और पत्थर से बनी कलाकृतियां भी सजावट के हिसाब से रखी हुई हैं।
( All Photos Credit : Instagram/shraddhakapoor/)
Published on:
18 May 2021 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
