20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडियन आर्मी की गलत फोटो शेयर करके troll हुई श्रद्धा

गलती से रुस आर्मी के जवानों की फोटो कर दी शेयर

2 min read
Google source verification

image

Pawan Kumar Rana

Dec 19, 2017

Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor

इंडियन आर्मी को लेकर पूरे देश में काफी इज्जत है। सभी उनके बलिदान और सेवाओं की दिल से इज्जत भी करते है। समय समय पर समाज के विभिन्न वर्गों ने उनकी मंचों से उनकी बाते करके, कुछ लिखकर या फिर सोशल साइट्स पर कुछ शेयर करके अपनी देशभक्ति जाहिर भी करते है। अच्छा भी है देश के जवानों के प्रति इस तरह के विचार रखना। उसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने टिवट्रर अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। रात में खीची इस फोटों में 2 जवान बर्फ के बीच ढके हुए है। दोनों जवानों के हाथों में बंदूक है और शरीर पूरी तरह से सफेद गर्म कपड़ो से ढका हुआ हैं। इन दोनों जवानों का चेहरा बिल्कुल भी नहीं दिख रहा है। इस फोटो को श्रद्धा कपूर ने शेयर किया है और फोटो के साथ लिखा है कि - ये इस मौसम में जम जाते है ताकि हमें गर्मी का अहसास होता रहे। ये ख्याल रखते है कि हम सुरक्षित रहें। इन जवानों का हम कभी शुक्रिया अदा नहीं कर सकते।

श्रद्धा कपूर ने बेहद ही नेक मकसद से इस फोटो को शेयर किया था लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि वो जो भारतीय जवानों की फोटो समझ कर शेयर कर रही है वो दरअसल रुस के जवानों की फोटो है। श्रद्धा की शेयर की इस फोटो पर तुरंत ही लोगों के कमेन्टस आने लगे। इस फोटों पर एक यूजर ने लिखा है कि- ये इंडियन आर्मीं की फोटों नहीं है और ना ही सियाचीन की। दरअसल ये रुस की फोटो है जो 2013 मे प्रकाशित हुई थी।

श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म हसीना पारकर थी, जो बॉक्सऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। फिलहाल श्रद्धा साहो की शूटिंग में व्यस्त है, इसके अलावा श्रद्धा कपूर सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'चंदा मामा दूर के' और सानिया नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी।