
sharman joshi
जब अभिनेता शरमन जोशी की बात आती है तो उनके हंसी के किरदार सामने आते हैं। शरमन को उनके कॉमेडी किरदारों के लिए जाना जाता है। उनकी बेटी उनकी बेटी ने भी उन्हें ज्यादातर हंसमुख किरदारों में ही देखा है। बता दें कि शरमन इन दिनों अपनी अगामी फिल्म 'काशी इन सर्च आॅफ गंगा' को लेकर चर्चा में हैं।
रखी स्पेशल स्क्रीनिंग:
हाल में शरमन ने अपनी फिल्म 'काशी इन सर्च आॅफ गंगा' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। कई स्टार्स इस स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे। शरमन की 12 साल की बेटी खयाना भी पापा की फिल्म देखने पहुंंची थी।
रोते हुए निकली बाहर:
जब खयाना ने इस फिल्म में पापा का अलग अवतार देखा तो उसे गहरा धक्का लगा। स्क्रीनिंग के दौरान उपस्थित एक सूत्र ने बताया कि जब खयाना ने फिल्म की स्क्रीनिंग देखी तो वह रोते हुए बाहर निकली। छोटी सी बच्ची ने हमेशा अपने पापा को जिंदादिल कॉमेडी में काम करते हुए देखा था। लेकिन जब उसने बनारस में फिल्माई गई इस फिल्म में पिता का किरदार देखा तो वह डर गई। बता दें कि इस फिल्म में शरमन ने एक डोम का किरदार निभाया है। इसमें शरमन ने कुछ दिल दहला देने वाले सीन किए हैं, जिन्हें देखकर उनकी बेटी के तो होश ही उड़ गए। उनकी बेटी ने अपने पिता को ऐसे रोल में पहली बार देखा था।
खौफजदा हो गई थी बेटी:
शरमन ने बाद में बताया कि उनकी बेटी फिल्म देखकर बहुत ज्याद खौफजदा हो गई थी। इसलिए वे अपनी बेटी को डिनर पर ले गए और उसे समझाया कि उन्होंने फिल्म में केवल एक किरदार निभाया है। बता दें कि 'काशी..' 26 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म के निदेशक धीरज कुमार हैं। इसके लेखक मनीष किशोर हैं।
Published on:
22 Oct 2018 07:12 pm
