
Shweta Singh Kriti Shared Childhood Pic On Sushant Singh Birthday
नई दिल्ली। आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput Birthday ) का 35वां जन्मदिन हैं। ऐसे में उनके फैंस और परिवार वाले सुशांत को याद कर कई पुरानी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आज #SushantDay और One Day For SSR ट्रेंड हो रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर सुशांत की बचपन की तस्वीर को भी देखा जा रहा है। जो कि उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर की है। छोटे सुशांत को मां की गोद में देख फैंस की आंखें नम हो गई हैं।
दरअसल, सुशांत के बचपन की तस्वीर उनकी बहन श्वेता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Shweta Singh Kriti Instagram ) पर शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि नन्हें सुशांत मां की गोद में है। इस दौरान उनके चेहरे पर क्यूट सी स्माइल भी देखने को मिल रही है। माथे पर टीका और आंखों में काजल लगाए सुशांत की मासूमियत ने एक बार फिर से सबका दिल जीत लिया है। इस फोटो को शेयर करते हुए श्वेता लिखती हैं- 'यह मुस्कुराहट हर दिल को पिघला सकती है।' श्वेता कही बात पूरी तरह से सच है। यही वजह है कि आज सोशल मीडिया पर सुशांत की इस तस्वीर की काफी चर्चा हो रही है।
आपको बता दें सुशांत अपनी मां के बेहद ही करीब थे। उनकी मां का देहांत तब हुआ जब सुशांत महज 16 साल के थे। बताया जाता है कि मां के जाने के बाद से वह खुद को अकेला महसूस करने लगे थे। वह अक्सर मां को याद कर मायूस हो जाया करते थे। यहां तक सुशांत के निधन से पहले उन्होंने अपनी मां की एक तस्वीर पोस्ट की थी। जो कि उनका आखिरी पोस्ट था। आपको यह जानकार काफी हैरानी होगी कि देहांत से पहले सुशांत ने अपने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए थे। खैर, इस समय सभी नज़रे सुशांत को इंसाफ मिलने पर हैं। सभी सीबीआई से आग्रह कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द किसे नतीजे पर पहुंचे।
Published on:
21 Jan 2021 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
