Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के भव्य सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए। जितनी उनकी शादी को लेकर फैंस चर्चा कर रहे हैं, तो वहीं उनकी वेडिग वेन्यू भी काफी सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच, सिद्धार्थ और कियारा की शादी में हुआ खर्चा भी सामने आया है।
Sidharth-Kiara Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की चर्चा इस वक्त लगातार हो रही है। कियारा और सिद्धार्थ आज यानी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी के कई वीडियो इस वक्त वायरल हो रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी के लिए राजस्थान के जैसलमेर को चुना। दोनों की शादी राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में हुई। कियारा-सिद्धार्थ की शादी में बॉलीवुड के कई कलाकार मौजूद रहे। वहीं, अब इस शादी में कितना खर्चा आया, इसकी भी जानकारी सामने आ गई है।
तीन दिन के कार्यक्रम में पानी की तरह बहाया पैसा
सिद्धार्थ-कियारा की हल्दी और संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया कि राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया था। पिछले तीन दिनों से चल रहे इस कार्यक्रम पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। बता दें, राजस्थान में सूर्यगढ़ पैलेस जैसलमेर शहर से 16 किमी दूर है। यह महल 65 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है।
टॉप 15 वेडिंग वेन्यू में शामिल है सूर्यगढ़ पैलेस
राजस्थान का यह सूर्यगढ़ पैलेस को भारत के टॉप 15 वेडिंग वेन्यू में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह महल जितना भवय और सुंदर है, इस महल में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए ली जाने वाली फीस भी उतनी ही अधिक है। अगर आप अप्रैल से सितंबर के बीच इस जगह शादी करना चाहते हैं तो इसका किराया 1 करोड़ 20 लाख रुपये है। जबकि अक्टूबर से मार्च के बीच यह आंकड़ा 2 करोड़ तक जाता है।
यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी की शादी पर 'शेरशाह' मेकर्स ने दिया रिएक्शन, कहा - 'विक्रम बत्रा भी...'
सिद्धार्थ-कियारा ने शादी में खर्च किए इतने करोड़
बता दें, इस महल में 250 वर्ग फीट के कमरे में एक दिन के ठहरने के लिए 20 से 30 हजार रुपए चार्ज किए जाते हैं। वहीं, इस होटल में लग्जरी कमरों के लिए 40 से 50 हजार प्रतिदिन चार्ज किया जाता है। इस पैलेस के कमरों के किराए को देखा जाए तो इसके मुताबिक जानकारी सामने आ रही है कि सिद्धार्थ-कियारा की शादी में तीन दिन तक 6 करोड़ रुपए खर्च किए गए।
सूर्यगढ़ पैलेस में ही होगा रिसेप्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के वेडिंग वेन्यू सूर्यगढ़ पैलेस ने मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी आज हो गई है और शाम को रिसेप्शन सेरेमनी का भी आयोजन किया गया है। रिसेप्शन सेरेमनी सूर्यगढ़ पैलेस में ही होगी।
यह भी पढ़ें: Sidharth-Kiara Wedding : सिद्धार्थ की हुईं कियारा, सात वचन के साथ पूरे हुए फेरे, जश्न में डूबा सूर्यगढ़ पैलेस