
सिंगर सिद्धू मूसेवाला
Sidhu Moose Wala New Song: सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद का उनका सातवां गाना रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होते ही फैंस के बीच में जबरदस्त शेयर किया गया। ये गाना सिद्धू मूसेवाला के करीबी दोस्त सनी माल्टन के यूट्यूब अकाउंट से रिलीज किया गया है। गाने में सिद्धू के भी कुछ विजुअल्स दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान के शो में तृषा कर मधु आएंगी नजर! एक्ट्रेस के MMS लीक से मचा था बवाल
पहले भी हिट रही है सिद्धू-माल्टन की जोड़ी
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना '410' रिलीज हो चुका है। गाने ने उनकी यादें फैंस के बीच एक बार फिर ताजा कर दी हैं। इसके पहले भी सनी माल्टन ने सिद्धू मूसेवाला के साथ ‘लेवल्स’, ‘नेवर फोल्ड’, ‘जस्ट लिसन’ जैसे गानों में काम किया है।
यह भी पढ़ें: Latest Tollywood News
आपको बता दें कि 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके निधन के बाद रिलीज हुआ '410' उनका 7वां गाना है। आर्टिकल लिखे जाने तक गाने को 50 लाख से ज्यादा व्यूज और 6.7 लाख लाइक्स मिल चुके थे। वीडियो का टाइटल ‘410’ है। कैप्शन के एक हिस्से में लिखा है, "सिर्फ और सिर्फ हमारे भाई, सिद्धू मूसेवाला को धन्यवाद।"
Updated on:
11 Apr 2024 04:42 pm
Published on:
11 Apr 2024 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
