
तृषा कर मधु होंगी बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट
Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के कंटेस्टेंट को लेकर अपडेट आई है। कहा जा रहा है कि इस बार का सीजन 3 कुछ अलग और हटकर होने वाला है। सलमान खान का शो 15 मई से ओटीटी पर स्ट्रीम होगा। लगातार शो के कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं। इस बार घर में कौन आने वाला है इसको लेकर लगातार खबरे आ रही हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस का नाम भी सामने आया है। MMS लीक के बाद चर्चा में आई तृषा कर मधु 2024 में बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा हो सकती हैं।
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट की लिस्ट में शहजादा धामी, सना सईद, प्रतीक्षा होनमुखे जैसे सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। खबरे हैं कि अब तृषा कर मधु भी इस शो में आ सकती हैं। ये भोजपुरी की एक फेमस एक्ट्रेस हैं इनका कुछ समय पहले MMS लीक हुआ था इसने सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब एक्ट्रेस सलमान के शो में बवाल मचाएंगी ऐसा कहा जा रहा है।
FilmiBeat की रिपोर्ट के अनुसार तृषा कर मधु का नाम शो के लिए फाइनल किया गया है। मेकर्स की तरफ से उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है। एक्ट्रेस का इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सलमान के शो में हर बार कोई भोजपुरी इंडस्ट्री से कंटेस्टेंट के रूप में आता है। इस बार शो में तृषा कर मधु को बुलाया जा रहा है। ये खबर सच है तो शो में आने वाले सभी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
Updated on:
03 Nov 2024 03:11 pm
Published on:
11 Apr 2024 03:32 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
