सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है। गोल्डी बराड़ इस समय कनाडा में है। पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मूसेवाला की हत्या के लिए बराड़ और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई जिम्मेदार हैं। चलिए जानते हैं मूसेवाला की हत्या करने वाले लोगों को बारें में विस्तार से। आपको बता दे कि घटना के महज 3 घंटे बाद ही गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पोस्ट डालकर वारदात की जिम्मेदारी ली। उसने लिखा कि मेरे साथी की हत्या के मामले में मूसेवाला का नाम आया था, लेकिन अपनी पहुंच के चलते वह बच गया और सरकार ने उसे सजा नहीं दी, इसलिए हत्या को अंजाम दिया है।