Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म सिकंदर ने अपनी रिलीज के पहले दिन धांसू कमाई की है उसनें ओपनिंग पर यानी 30 मार्च रविवार को 26 करोड़ रुपए का धुआंधार कलेक्शन किया है। सिकंदर ने उनकी हिट फिल्म 'बॉडीगार्ड' से लेकर 'ट्यूबलाइट' और 'किसी का भाई किसी की जान' को पहले दिन की कमाई में पीछे छोड दिया है। इन फिल्मों ने बेहद कम कमाई कर खुद सलमान खान के फैंस को हैरान कर दिया था। 'बॉडीगार्ड' ने 21.60 करोड़ रुपये, 2017 में आई 'ट्यूबलाइट' ने 21.15 करोड़ रुपये और 'किसी का भाई किसी की जान' ने 15.81 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था।