फिल्म 'सिकंदर' का डायरेक्शन एआर मुरुगादॉस ने किया है। इसके प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं। इस फिल्म से पहली बार सलमान खान साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। फिल्म में शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन, काजल अग्रवाल ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का बजट 200 करोड़ बताया जा रहा है। सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, सिकंदर फिल्म अपनी एडवांस बुकिंग के दौर से ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। 'सिकंदर' के ओपनिंग डे के कलेक्शन की बात करें, तो अनुमान लगाया जा रहा है कि सलमान खान की यह 35-40 करोड़ रुपए कमा सकती है।