6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sikander Bharti Death: 60 साल की उम्र में फेमस फिल्म डायरेक्टर सिकंदर भारती का निधन

Sikander Bharti Death: फेमस फिल्म डायरेक्टर सिकंदर भारती का निधन हो गया। सिकंदर 60 साल के थे। उनका अंधेरी वेस्ट से अंतिम यात्रा निकालकर ओशिवारा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Sikander Bharti Death

Sikander Bharti Death

Sikander Bharti Death: सिकंदर भारती का शुक्रवार 24 मई को मुंबई में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज यानी 25 मई को सुबह 11 बजे मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम के ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया।

60 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

सिकंदर भारती ने 60 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अंधेरी वेस्ट में उनके घर राजगृह से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें उनके करीबी और इंडस्ट्री की भी कुछ हस्तियां शामिल हुईं। सिकंदर भारती के परिवार में उनकी पत्नी पिंकी और तीन बच्चे सिपिका, युविका और सुकरात हैं। सिकंदर भारती ने 'घर का चिराग', 'जालिम', 'रुपए दस करोड़', 'भाई भाई', 'सैनिक सिर उठा के जियो', 'दंडनायक', 'रंगीला राजा', 'पुलिस वाला' और 'दो फंटूश' जैसी फिल्में डायरेक्ट थीं।

सिकंदर भारती की फैमिली में उनकी पत्नी पिंकी और उनके तीन बच्चे सिपिका, युविका और सुक्रत हैं। फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ डायरेक्टर के फैंस उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।