5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anup Ghoshal Died: ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ के सिंगर अनुप घोषाल का निधन, 77 साल में ली अंतिम सांस

Anup Ghoshal Passes Away: बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका लगा है। एक बड़े सिंगर के निधन ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
singer_anup_ghoshal_passes_away.jpg

सिंगर अनुप घोषाल का 77 साल की उम्र में निधन

Anup Ghoshal Died: बॉलीवुड के लिए एक और दुखद खबर सामने आई है। बेहद फेमस सिंगर और कंपोजर अनुप घोषाल का शुक्रवार को निधन हो गया। 77 साल के अनुप कई बीमारियों से पीड़ित थे। वह कई समय से हॉस्पिटल में एडमिट भी थे। शुक्रवार को उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कर दिया।

बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर (Singer Anup Ghoshal Death)
PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनूप घोषाल पिछले कई दिनों से साउथ कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती थे। उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली और दोपहर 1.40 बजे मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हो गया। उनकी दो बेटियां हैं।

सिंगर अनुप के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई हैं। तमाम फैंस और सेलेब्स सिंगर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली दे रहे हैं। अनुप घोषाल ने संगीत की दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी है, उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर उत्तरपाड़ा सीट से 2011 का विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक लड़कर राजनीति में भी कदम रखा था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग