
Asha Bhosle
पिछले दिनों से बढ़े हुए बिजली के बिल (increased electricity bill) को लेकर बॉलीवुड से लेकर टीवी के कलाकार काफी परेशान हैं। मुंबई में लॉकडाउन (lockdown in Mumbai) के दौरान कई सितारों का बिजली का बिल (electricity bill) लाखों रुपए का आया था। बढ़े हुए बिजली के बिल के कारण सोशल मीडिया के जरिए किसी ने बिजली कंपनी को आड़े हाथों लिया, किसी का गुस्सा उन पर फूटा, तो कोई करारा व्यंग्य कस रहा हैं। इसी लिस्ट में अब जानी मानी गायिका आशा भोसले (singer Asha Bhosle) का का नाम भी गया है। स्टेट पावर यूटिलिटी महाडिस्कॉम (State Power Utility Mahadyscom) को जून में ज्यादा बढ़ाया हुआ बिल भेजने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
आशा के हिल स्टेशन लोनावाला में बंगले का 2 लाख से अधिक का बिजली बिल मिलने के बाद अब प्रख्यात गायिका आशा भोसले ने शिकायत की है। हालांकि यूटिलिटी का कहना है कि यह बिल वास्तविक मीटर रीडिंग के अनुसार दिया गया था। आशा भोसले को जून महीने में 2,08,870 रुपए का बिजली का बिल मिला, जबकि मई और अप्रेल का बिल लगभग 8,855.44 रुपए और 8,996.98 रुपए था। बिजली बिल में वर्णित बिजली की खपत के अनुसार पिछले जून में आशा भोसले को 6,395.66 का बिल मिला था। अचानक से बिल में आए इतने अंतर को देख आशा भोसले हैरान रह गईं, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई।
रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा, 'हमें आशा भोसले से ज्यादा बिल भेजने के लिए शिकायत मिली है, उनकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुणे सर्कल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने व्यक्तिगत रूप से वहां (बंगला) जाकर रीडिंग की जांच की और यह सत्यापित किया गया कि मीटर रीडिंग सही थी और बिल इसी के आधार पर था।' आपको बता दें आशा भोसले से पहले अभिनेत्री तापसी पन्नू, सोहा अली खान, अरशद वारसी, टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी, हुमा कुरैशी जैसे सितारे भी बढ़े बिजली के बिल की समस्या का जिक्र अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कर चुके हैं।
Updated on:
2 Aug 2020, 8:09 AM IST
Published on:
2 Aug 2020, 8:05 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.