5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘छोटे कपड़ों में सूफी गाना इस्लाम के खिलाफ’, सोना ही नहीं इनकी ड्रेसेस पर भी हुआ हंगामा

सोना को लेटेस्ट ट्रैक 'तोरी सूरत' के लिए धमकियां मिली हैं।

4 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

May 01, 2018

 sona mohapatra

sona mohapatra

चर्चित सिंगर सोना मोहापात्रा इन दिनों सुर्खियों में हैं। सोना के मुताबिक एक संगठन ने उन्हें धमकी दी है। इसकी जानकारी सिंगर ने पुलिस को दी। दरअसल धमकी देने वाले संगठन को सोना के छोटे कपड़े पर आपत्ति है।

इस वजह से मिली धमकी
सोना को लेटेस्ट ट्रैक 'तोरी सूरत' के लिए धमकियां मिली है। संगठन ने दो गानों पर आपत्ति जताई है। सोना के मुताबिक, 'मदारिया सूफी फाउंडेशन' की ओर से उन्हें कई दिनों से धमकियां मिल रही थीं।

ट्वीट कर पुलिस को दी जानकारी
सोना ने मुंबई पुलिस को ट्वीट कर धमकी की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- 'डियर मुंबई पुलिस, मुझे मदारिया सूफी फाउंडेशन की तरफ से धमकी भरे नोटिस मिल रहे हैं। वे चाहते हैं कि मैं अपना म्यूजिक वीडियो तोरी सूरत हर प्लेटफॉर्म से हटा दूं। उनका कहना है कि वीडियो वल्गर है इससे सांप्रदायिक दंगे हो सकते हैं।' सोना को जिन गानों पर धमकियां मिली हैं उनमें से एक वीडियो पांच साल पुराना है।

दूसरे ट्वीट में सोना ने लिखा- मदारिया फाउंडेशन ने मुझे रेग्युलर ऑफेंडर कहा है। उन्हें मेरा 5 साल पुराना वीडियो मिला है जिसमें कोक स्टूडियो पर मैंने 'पिया से नैना' सॉन्ग गाया है। उन्होंने इसे इस्लाम की बेइज्जती बताया है क्योंकि इसमें मैंने छोटे कपड़े पहने थे। सोना ने इस मामले को लेकर कहा, मदारिया फाउंडेशन 6 दिनों से परेशान कर रहा है।

उन्होंने लिखा, मदारिया फाउंडेशन को 'तोरी सूरत' म्यूजिक वीडियो में मेरी स्लीवलेस ड्रेस और बॉडी एक्पोजिंग डांसर्स के होने पर दिक्कत है। सूफी फाउंडेशन का दावा है कि मुझे धमकी देने के पीछे उनका मकसद सौहार्द और शांति बनाए रखना था। मैं इंडिया से पूछती हूं कि आप सिस्टरहुड के बारे में क्या कहेंगे? क्यों महिलाओं को कवर करने के लिए कहा जाता है। क्यों पब्लिक में गाने और डांस करने के लिए मना किया जाता है?

सूफी किसी की जागीर नही- जावेद
वैसे तो इस मामले में फिल्म जगत का कोई सितारा खुल कर सामने नहीं आया है सिर्फ जावेद अख्तर सिंगर के समर्थन में आए हैं। जावेद ने अपने टिवट्र पर लिखा- मैं उन प्रतिक्रियावादी संगठनों की निंदा करता हूं जो अमीर खुसरो के गीत पर बने सोना के वीडियो का विरोध कर रहे हैं। इन मुल्लाओं को पता होना चाहिए कि अमीर खुसरो हर भारतीय से जुड़े हुए हैं। ये आपकी जागीर नहीं हैं।

कॅरियर

सोना पार्श्व गायिका, गीतकार और संगीतकार हैं। उनका जन्म 17 जून 1976 को कटक (ओडिशा) में हुआ था। उन्हें हिंदी सिनेमा में अलग तरह की गायकी के लिए जाना जाता है। सोना ने बीटेक में डिग्री ली है। वो एमबीए पास आउट भी हैं। सोना की शादी फिल्म संगीतकार और संगीत निर्देशक राम संपत से हुई है। दोनों पति-पत्नी मुंबई में अपना अलग-अलग म्यूजिक स्टूडियो चला रहे हैं। सोना पहले एड के लिए जिंगल बनाती थीं। टाटा साल्ट-कल का भारत है, क्लोजअप-पास आओ ना उनके मशहूर जिंगल हैं। जिसे उन्होंने खुद गाया भी। इसके बाद उन्होंने फिल्म डेली-बेली का 'बेदर्दी राजा' गाने में अपनी आवाज दी। सोना आमिर खान के शो में बतौर परफॉर्मर दिखीं और उन्होंने सत्मेव जयते में घर बहुत याद आता हैं, मुझको क्या बेचेगा रुपैया से काफी मशहूर हुईं। उन्होंने आमिर की फिल्म तलाश का जिया लागे ना गाना भी गाया।

और भी कलाकार आ चुके हैं निशाने पर
सोना मोहापात्रा अकेली ऐसी सिंगर नहीं हैं जो इस तरह के निशाने पर आई हैं। इससे पहले भी कई ऐसे सितारें हैं जो जिन्हें इस तरह के विरोध का सामना करना पड़ा है।

प्रिया प्रकाश
रातों-रात इंटरनेट सेंशनल बनने वाली प्रिया प्रकाश भी ऐसे विरोधों का सामना कर चुकी हैं। प्रिया ने अपनी फिल्म के एक गाने में आंखो की शरारत की थी जिसपर हैदराबाद के एक संगठन ने केस दर्ज करवा दिया। उनका तर्क था कि इस्लाम में इन चीजों को गलत ठहराया गया है।

सानिया मिर्जा
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को कई बार उनकी स्कर्ट को लेकर ऐसी धमकियां दी जा चुकी है।

#TheLabelBazaar sightings 🧐 📸 - @daaemi

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar) on

फातिमा सना सेख
दंगल फेम फातिमा ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की थी। इन तस्वीरों पर कुछ लोगों ने अभिनेत्री को ट्रोल किया। उन्होंने कहा, ऐसे कपड़े पहनकर आप धर्म का अपमान कर रही हैं। इसके साथ ही फातिमा की एक साड़ी पहनी फोटो पर भी काफी आपत्ति जताई गई।

मो. शमी की पत्नी
क्रिकेटर मो. शमी की पत्नी Hasin Jahan को भी उनके ड्रेस के कारण ट्रोल किया गया।क्रिकेटर द्रवारा अपनी पत्नी के साथ कुछ फोटो डालने के बाद से धर्म के कुछ ठेकेदारों ने उन्हें पत्नी को किसी तरह रखा जाए इसकी सीख देनी शुरु कर दी।