फिल्म स्काई फोर्स का बजट 160 बताया जा रहा है। वहीं, फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें साल 1965 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए हवाई युद्ध को दिखाया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के अलावा सारा अली खान और निम्रत कौर भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने डायरेक्ट किया है। कहा जा रहा है कि अगर फिल्म ऐसा ही तूफानी कलेक्शन करती रही तो ये अक्षय कुमार की हिट फिल्मों में शामिल हो जाएगी। आखिरी सफल फिल्म अक्षय कुमार की साल 2021 में आई फिल्म सूर्यवंशी थी, जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। सूर्यवंशी ने 293 करोड़ की कमाई दुनियाभर में फिल्म ने हासिल की थी, जबकि बजट केवल 160 करोड़ था।