फिल्म स्काई फोर्स को गणतंत्र दिवस के 2 दिन पहले रिलीज किया गया है। यह एक देशभक्ति की भावना जगाने वाली फिल्म हैं। यही वजह है कि इसने गणतंत्र दिवस के मौके पर यानी रिलीज के दूसरे दिन आंधी कलेक्शन किया है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म की कमाई में दूसरे दिन 75 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। स्काई फोर्स ने दूसरे दिन 25 जनवरी शनिवार को 21.50 करोड रुपए का कारोबार किया है। वहीं, ओपनिंग पर फिल्म ने 12.25 करोड़ की कमाई की थी। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 33.75 करोड़ रुपए हो गया है। जो एक शानदार कलेक्शन बताया जा रहा है।