फिल्म स्काई फोर्स के पूरे भारत में लगभग 4900 शोज दिखाए गए, जिनमें कुल 15.71% की ऑक्यूपेंसी देखी गई। यह फिल्म कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ और अजय देवगन की ‘आज़ाद’ के एक हफ्ते बाद रिलीज हुई है। मगर इसका ओपनिंग डे कलेक्शन उन दोनों ही फिल्मों से बेहतर रहा। फिल्म को संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर ने डायरेक्ट किया है। इसका बजट लगभग 80 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ओपनिंग देख फैंस का मानना है कि ये फिल्म अपना बजट पूरा करने में सक्षम होगी।