Sky Force Box Office Collection: फिल्म स्काई फोर्स 24 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। पहले दिन से ही फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया था, लेकिन चौथे दिन फिल्म की कमाई धड़ाम हो गई है। ओपनिंग के बाद वीकेंड पर स्काई फोर्स ने धुआंधार कलेक्शन किया था, जिससे महज तीन दिन में ही फिल्म ने 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था, अब चौथे दिन यानी वीकडेज में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म मुंह के बल गिरी है। आइये जानते हैं फिल्म स्काई फोर्स ने रिलीज के चौथे दिन कितना कलेक्शन किया है…