scriptस्मिता पाटिल जिसकी मौत का राज आज तक नहीं खुल पाया ,क्यों सजना चाहती थी दुल्हन की तरह | smita patil birthday special smita patil death mystery never open | Patrika News
बॉलीवुड

स्मिता पाटिल जिसकी मौत का राज आज तक नहीं खुल पाया ,क्यों सजना चाहती थी दुल्हन की तरह

स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1956 में हुआ था
स्मिता पाटिल का फिल्मी सफर सिर्फ 10 साल का रहा
सिर्फ 31 साल की उम्र में उनकी अचानक मौत

नई दिल्लीOct 17, 2019 / 11:15 am

Pratibha Tripathi

smitalast_patil-1.jpeg

,,

नई दिल्ली। बॉलीवुड के इस रंगीन पर्दे में कभी इस एक्ट्रेस का राज हुआ करता था जिसका चेहरा सामने आते ही इसकी अदाकारी लफ्जों से नही बल्कि आंखों से ही बोलने लगती थी इनका अभिनय वाकई काबिलेतारीफ था। ऐसी दमदार अदाकारी को लोग देखते ही रह जाते थे। मरहूम एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बारे में हम आज बात कर रहे है।

अपने सशक्त अभिनय से अपनी खास पहचान बनाने वाली स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1956 में हुआ था। सावली सलोनी से रंग कि स्मिता के चेहरे पर हमेशा मुस्कराहट बनी रहती थी। तभी तो इनकी मां विद्या ताई पाटिल ने इनका नाम स्मिता रख दिया। यह मुस्कान आगे चलकर भी उनके व्यक्तित्व का सबसे आकर्षक पहलू बनी। स्मिता पाटिल अपने गंभीर अभिनय एंव संवेदनशील किरदारों के लिए जानी जाती थी। स्मिता पाटिल का फिल्‍मी करियर भले ही बहुत ही कम समय का रहा हो लेकिन उनकी दमदार अदाकारी ने लोगों के जेहन में एक खास जगह बनाई हैं। जिसे आज तक कोई नही भूल पाया है। हालांकि मात्र 31 साल की उम्र में वे इस दुनिया को अलविदा कह गईं। लेकिन अचानक हुई उनकी मौत आज भी रहस्यमयी है।

smita_patil-2.jpeg

स्मिता पाटिल के बारे में कहा जाता है कि जब वो एक च्चे की मां बनी थी उसी दौरान उनको वायरल इन्फेक्शन की वजह से ब्रेन इन्फेक्शन हुआ था। प्रतीक के पैदा होने के बाद वो घर आ गई थीं। वो अपने मासूम से बच्चे को चोड़कर हॉस्पिटल जाने को तैयार नहीं हुई। जब इन्फेक्शन काफी बढ़ गया तो उन्हें जसलोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर आगे चलकर स्मिता के अंग एक के बाद एक फेल होते चले गए।’ जीवन के आखिरी दिनों में स्मिता का राजबब्बर के साथ रिश्ता भी ज्यादा खास नही चल रहा था।

 

smita-patil-33.jpeg

स्मिता पाटिल की एक बात जो आगे चलकर सच साबित हुई
एक बार स्मिता पाटिल ने राज कुमार को एक फिल्म में लेटकर मेकअप कराते हुए देखा था तब उन्होनें अपने मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत से कहा था कि मेरा भी इसी तरह से मेकअप करो तो मैंने कहा कि मैडम मुझसे ये नहीं होगा। ऐसा लगेगा जैसे किसी मुर्दे का मेकअप कर रहे हैं।’और उनकी यह इच्छा भी थी कि उनका मेकअप इसी तरह से किया जाए। लेकिन उनका मेकअप उसी मेकअप आर्टिस्ट ने किया जब उनके शव को सुहागन बनाकर अतिम विदाई देनी थी। शायद ही दुनिया में ऐसा कोई मेकअप आर्टिस्ट होगा जिसने इस तरह से मेकअप किया हो।’ स्मिता के शव का उसी तरह से मेकअप किया गया।

Home / Entertainment / Bollywood / स्मिता पाटिल जिसकी मौत का राज आज तक नहीं खुल पाया ,क्यों सजना चाहती थी दुल्हन की तरह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो