फिल्म इस पोस्टर में तो सुशांत को पहचान पाना बेहद मुश्किल है। पोस्टर को तो देखकर ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर से वह अपने दमदार अभिनय से सबको हैरान कर देंगे। इस फिल्म में ‘दम लगा के हईशा’ की स्टार भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। इससे पहले वह फिल्म 'टॉइलेट-एक प्रेमकथा' में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा ही चुकी हैं। जबकि उनके अलावा फिल्म में मनोज वाजपेयी, रणवीर शौरी, आशुतोष राणा, अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। बता दें कि ये फिल्म 8 फरवरी, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी