16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6 की उम्र में शुरू किया गाना, 10 की उम्र में छोड़ा घर, 27 साल से है पति से दूर, ऐसी है अलका की लाइफ़

नब्बे के दशक में बॉलीवुड का संगीत अलका याग्निक के बगैर पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने जो गाने गाए उसमें जान फूंक दी। रोमांटिक गाने से लेकर तड़क-भड़क हर तरह के गानों में सिंगर अलका याग्निक (Alka Yagnik) दिलकश आवाज से दुनिया को दीवाना बना दिया।

3 min read
Google source verification
Alka Yagnik

अपनी सुरीली आवाज के जादू से लोगों को दीवाना बना देने वाली सिंगर अल्का याग्निक का 700 फिल्मों के लिए गीत गा चुकी हैं अल्काजन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 20 मार्च 1966 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपनी मां शुभा याग्निक से शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू किया था। घर में संगीत का माहौल होने के कारण उनकी भी संगीत में रुचि बढ़ती गई। महज 6 साल की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। अलका आकाशवाणी कोलकाता में गाने लगी थीं। 80 के दशक का अमिताभ बच्चन की फिल्म लावारिश का एक गाना तो आपने सुना ही होगा। 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है...इसी गाने से अल्का ने शोहरत पाई और बॉलीवुड की लगभग हर फिल्म में ही उनको गाने का चांस मिलने लगा। यही वो गाना है जिसे गाकर उन्हें फिल्मी दुनिया में शोहरत मिली। उन दिनों को अल्का की प्रशंसा संगीतकार जोड़ी कल्याण जी आनंद जी ने की थी।

700 फिल्मों के लिए गीत गा चुकी हैं अल्का

10 साल की उम्र में वो मुंबई स्थानांतरित हो गईं और वहीं से वो गायन के क्षेत्र में तरक्की की राह पर अग्रसर हुई। अलका ज़्यादातर बॉलीवुड की फिल्मों के लिए ही गाती है। वो अब तक 700 फिल्मों के लिए गीत गा चुकी हैं। इन्होंने कुमार सानु व उदित नारायण के साथ ज्यादा गीत गाए हैं। कुमार सानु के साथ गाए गए उनके युगल गीत श्रोताओं द्वारा बहुत पसंद किए गए। अल्का याग्निक ने काफी समय तक मुंबई में संघर्ष करने के बाद 1988 में आई फिल्म 'तेज़ाब' में माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गाने, 'एक दो तीन...' से एक बार फिर से अपनी सिंगिंग की छाप छोड़ी। तीन दशकों से अल्का बॉलावुड को अपनी आवाज दे रही हैं। अल्का याग्निक ने अपने सिंगिंग करियर में करीब 16 भाषाओं में 2000 गाने गाए हैं। उन्होंने ढेरों गाने उदित नारायण, कुमार सानू, सोनू निगम और कई बड़े सिंगर्स के साथ गाए हैं। हिंदी सिनेमा में वे सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली पांचवी पार्श्वगायिका हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सात बार मिल चुका है। वह 36 बार नॉमिनेट हुईं थीं।

राजकपूर आवाज से हुए थे प्रभावित

अल्का 10 साल की थीं तब मुंबई मे निर्माता निर्देशक राजकपूर से मिली, जिन्होंने उनकी आवाज से प्रभावित होकर उन्हें संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल से मिलने की सलाह दी। अल्का ने प्लेबैक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरूआत 1979 में प्रदर्शित फिल्म “पायल की झंकार” से की। बतौर सिंगर अल्का याग्निक के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी की जब उन्होंने गायन को अपने करियर के तौर पर चुना तो उनके सामने भारत की सुर कोकिला लता मंगेशकर और आशा भोसले थी, लेकिन अल्का ने भी इन सबके बीच अपने आप को बॉलीवुड में इस्टैब्लिश किया।

1989 में बिजनेसमैन नीरज कपूर से की शादी…

बात अलका के निजी जीवन की करें तो उन्होंने साल 1989 में बिजनेसमैन नीरज कपूर से शादी की थी। बताया जाता है कि एक दूसरे से दोनों की आँखें पहली बार एक रेलवे स्टेशन पर लड़ी थी। यहाँ दोनों दोस्त बन गए और समय के साथ दोस्ती का रिश्ता प्यार में तब्दील हो गया। नीरज और अलका एक दूजे से शादी करने का मन बना चुके थे। साल 1988 में अलका ने अपने माता-पिता से नीरज के संबंध में अपने दिल की बात कही। उन्होंने बताया कि वे नीरज से शादी करना चाहती हैं। बताया जाता है कि नीरज और अलका दोनों के ही परिवार वालों को उनके रिश्ते से कोई शिकायत नहीं थी। बस अलका के परिवार वाले उनके करियर को लेकर चिंतित थे। बता दें कि नीरज और अलका दोनों ही अलग-अलग कार्य क्षेत्र से संबंध रखते हैं। जहां नीरज बिजनेसमैन हैं तो वहीं उस समय अलका संगीत की दुनिया में करियर बना रही थीं। ऐसे में सबको लगता था कि दोनों के बीच रिश्ते में आगे जाकर कुछ समस्या तो नहीं आ जाए. हालांकि दोनों ने घरवालों को शादी के लिए मना लिया था।

यह भी पढ़ें- जब मनोज कुमार ने तोड़ा राज कपूर का घमंड, एक्टर ने कहा था- हर कोई राज कपूर नहीं बन सकता

दोनों की है एक शादीशुदा बेटी…

नीरज कपूर और अलका याग्निक एक बेटी के माता-पिता भी हैं। जिसका नाम स्येशा कपूर है। बता दें कि नीरज और अलका की बेटी की शादी भी हो चुकी है।

27 साल से एक दूजे से अलग रह रहे हैं अलका-नीरज…

यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि लगभग 27 साल से नीरज और अलका एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। इसका कारण दोनों के बीच तलाक, झगड़ा या किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं है। बल्कि दोनों अपने काम के चलते अलग-अलग रहते हैं। नीरज सालों से शिलांग में रहकर अपना बिजनेस संभाल रहे हैं और अलका ने भारत में ही रहकर संगीत की दुनिया में करियर बनाया। हालांकि नीरज और अलका एक दूसरे से मिलते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- जब ईशा देओल को किसी और के करीब देख बॉलीवुड की बसंती को होती थी जलन