फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ साल 2012 में आई सन ऑफ सरदार का सीक्वल है। इस फिल्म को उस समय शानदार रिस्पांस मिला था। इसके पहले पार्ट के बाद फैंस दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। अब दूसरे पार्ट को देखकर सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बेहद शानदार फिल्म है। ट्विस्ट एंड टर्न हैं जबरदस्त।" दूसरे ने लिखा, “मजेदार फिल्म है फाडू एंटरटेनमेंट।” तीसरे यूजर ने लिखा, “बेहद घटिया फिल्म।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “काफी समय बाद अजय देवगन ने फिल्म में अच्छी एक्टिंग की है।” वहीं, एक यूजर ने फिल्म को खराब बताया है।