प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान मंच पर खड़े होकर माइक ठीक करते हैं और अपने अंदाज में कहते हैं। दोस्तों और दुश्मनों, हो जाओ तैयार... क्योंकि इस बार घरवालों की सरकार। इस लाइन से ये साफ है कि बिग बॉस 19 में कंट्रोल घरवालों के ही हाथ में होगा यानी अब सत्ता का खेल शो के भीतर ही खेला जाएगा। वही, सूत्रों की मानें तो इस बार शो का पूरा गेम कंटेस्टेंट्स के फैसलों पर टिका होगा। एलिमिनेशन से लेकर टास्क तक। कंट्रोल मेकर्स के बजाय घरवालों के हाथ में रहेगा। इस फॉर्मेट को दिलचस्प बनाने के लिए कई नए एक्सपेरिमेंट्स भी किए जा सकते हैं।