24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#MeToo से सबकी बैंड बजा चुकी सोना मोहापात्रा का सोनू निगम पर फूट गुस्सा, कहा- तीसरी बार मेरे शो को कैंसिल किया…

Sona Mohapatra ट्विटर पर सोनू निगम पर भड़कती नजर आईं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Mar 10, 2019

Sona mohapatra sonu nigam kailash kher show cancel controversy

Sona mohapatra sonu nigam kailash kher show cancel controversy

सिंगर Sona Mohapatra हमेशा से अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। पिछले साल #MeToo कैंपेन के तहत Kailash Kher और Anu Malik पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाने के बाद सिंगर सोनू निगम, सोना पर भड़कते नजर आए थे। और अब सोना ट्विटर पर sonu nigam पर भड़कती नजर आईं।

सिंगर सोनू निगम और सोना मोहापात्रा का विवाद वापस चर्चा में आ गया है। दरअसल, Womens Day पर सोना को एक शो में परफॉर्म करना था, लेकिन बाद में सोना के परफॉरमेंस को कैंसिल कर Kailash Kher को बुला लिया गया। इस बात को लेकर सोना ने Twitterपर सोनू पर तंज कसती नजर आईं।

सोना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'सोनू निगम सहित पुरुषों को अधिकारों के कार्यकर्ताओं को जानकार यह जानकार खुशी और राहत महसूस होगी कि पिछले कुछ महीनों में तीसरी बार मेरे शो को कैंसिल कर दिया गया और मेरी जगह कैलाश खेर को ले लिया गया।

गौरतलब है की मीटू कैंपेन के तहत सोना ने बताया था कि किस तरह से कैलाश खेर ने उनके साथ यौन दुव्यर्वहार किया था। उन्होंने कहा था, 'मैं अपकमिंग कंसर्ट, जिसमें हमारे दोनों बैंड परफॉर्म करने वाले थे, को लेकर एक कैफे में कैलाश खेर से मिलने गई थी। बातचीत के दौरान कैलाश ने मेरी थाई पर अपना हाथ रख दिया और कहा तुम बहुत खूबसूरत हो।'