
Sonakshi Sinha
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पर दिल्ली के एक इवेंट ऑर्गनाइजर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और इस मामले में सोनाक्षी के बयान को रिकॉर्ड करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मुंबई स्थित सोनाक्षी के घर भी पहुंची। अब सोनाक्षी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सोनाक्षी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'एक इवेंट ऑर्गनाइजर जो अपनी प्रतिबद्धता पर खरा नहीं उतर सका, जाहिरतौर पर सोचता है कि वह प्रेस में मेरी क्रिस्टल क्लियर छवि को धूमिल कर तेजी से पैसे बना पाएगा। चल रही छानबीन के लिए मेरी तरफ से अधिकारियों के संग पूरा सहयोग था। मीडिया से निवेदन करूंगी कि एक बेकार आदमी के इस तरह के अजीबोगरीब दावों को हवा न दें।'
बुकिंग अमाउंट के तौर पर दिए गए थे 32 लाख रुपए
इसी शिकायत के संबंध में सोनाक्षी के बयान को रिकॉर्ड करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से अधिकारियों की एक टीम गुरुवार को मुंबई स्थित सोनाक्षी के आवास रामायण में पहुंची। सोनाक्षी पर लगाए गए इस कथित आरोप में ऐसा कहा गया है कि सोनाक्षी ने किसी शो में परफॉर्म करने के लिए साइन किया था, लेकिन बाद में उन्होंने ऐसा नहीं किया। कथित तौर पर इस शो के लिए बुकिंग अमाउंट के तौर पर सोनाक्षी को 32 लाख रुपए दिए गए थे।
घर पर नहीं थीं सोनाक्षी
जुहू पुलिस स्टेशन के सहयोग से जब यूपी पुलिस से अधिकारियों की टीम उनके घर रामायण पहुंची तो उस वक्त सोनाक्षी घर पर नहीं थीं।पुलिस की टीम शुक्रवार को फिर से सोनाक्षी से मिलने उनके घर जाएगी। सोनाक्षी को आखिरी बार मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' में देखा गया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। आने वाले समय में सोनाक्षी 'खानदानी शफाखाना', 'मिशन मंगल' और 'दबंग 3' में नजर आएंगी।
Updated on:
13 Jul 2019 12:20 pm
Published on:
13 Jul 2019 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
