
सोनाक्षी सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के लिए किया पोस्ट
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Marriage 23rd June: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल जल्द शादी करने वाले हैं। 23 जून को दोनों पति-पत्नी बन जाएंगे। काफी समय से ये अफवाह थी पर अब धीरे-धीरे ये सब खबरें सच होती नजर आ रही हैं। क्योंकि पूनम ढिल्लों से लेकर डेजी शाह तक हर किसी को शादी का इनवाइट मिल चुका है। ऐसे में खबर है कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा इस रिश्ते के खिलाफ हैं वह नहीं चाहते कि बेटी मुस्लिम परिवार की बहू बने। ऐसे में सोनाक्षी ने पिता को लेकर एक पोस्ट किया है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आज यानी रविवार 16 जून को पूरा देश फादर्स डे सेलिब्रेट कर रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस ने भी अपने पिता को याद किया है। उन्होंने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, “हैप्पी फादर्स डे पापा आप मेरी जिंदगी का और मेरी ताकत का एक स्तंभ हैं। #1 डैड।”
सोनाक्षी सिन्हा के पिता चाहे उनसे कितना ही नाराज क्यों न हो, पर उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा है और बताया है कि वह दुनिया के नंबर वन पिता है। इसके बाद सोनाक्षी के फैंस भी इस पोस्ट को पढ़कर काफी खुश हो रहे हैं।
Published on:
16 Jun 2024 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
