
Sonakshi Sinha
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के पहनावे को लेकर अश्लील कमेंट करने का दौर मर्यादा लांघता नजर आ रहा है। ज्यों ही कोई एक्ट्रेस बोल्ड फोटोज शेयर करती है या उनके फोटोज किसी और सेलेब्रिटी के जरिए सामने आते हैं, कुछ लोग उनकी आलोचना शुरू कर देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा , सोनम कपूर और करीना कपूर के साथ। तीनों पर ही कपड़ों को लेकर अश्लील कमेंट किए गए हैं।
सोनाक्षी को याद दिलाए संस्कार
सोनाक्षी सिन्हा की एक फोटो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस फोटो में सोनाक्षी नेट की ड्रेस पहने हुए है। ट्रांसपरेंट जैसी इस ड्रेस को लेकर लोगों ने उन पर भद्दे कमेंट करना शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने उन्हें संस्कार भूलने की भी याद दिला दी। हालांकि सोनाक्षी ने ये फोटो मैमोरी के रूप में शेयर किया था। 2017 में कराए गए एक फोटोशूट का हिस्सा रही ये फोटो देख लोग सोनाक्षी को ज्ञान देने लगे। हालांकि बहुत से लोगों ने उनके इस लुक की तारीफ की।
सोनम की ड्रेस, करीना का क्लीवेज आया निशाने पर
सोनाक्षी को ट्रोल करना अभी बंद भी नहीं हुआ था कि ट्रोलर्स को नया टॉरगेट मिल गया। अबकी बार सोनम, करीना और फराह खान की एक फोटो पर अश्लील कमेंट आना शुरू हो गए। रैपर बादशाह के साथ क्लिक हुए इस फोटो में सोनम ट्रांसपरेंट क्लीवेज में और करीना डीप बोट नेक ड्रेस में देखी जा सकती हैं। इसी ड्रेस स्टाइल पर ट्रोलर्स खफा हो गए।
'ये क्या कपड़े पहने हैं आपने?'
सुरभि तिवारी नाम की प्रोफाइल ने इस फोटो पर कमेंट आया,' ये क्या कपड़े पहने हैं आपने? थोड़ा हाथ और उठाओगी तो कपड़े भी नहीं रहेंगे। करीना क्वीन है... उनसे कम्पेयर मत करो। इंडिया में हो थोड़ा तो याद रखा करो...।' एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'वल्गर ड्रेसिंग आॅफ सोनम।' एक ट्रोलर ने तो सोनम की फैशन स्टाइल पर भी सवाल खड़े कर दिए।
आपको बता दें कि करीना, सोनम एकसाथ 'वीरे दी वेडिंग' मूवी के लिए शूट कर रही हैं। ये फोटो इसी मूवी के सांग शूट के दौरान की है।
Published on:
13 Apr 2018 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
