12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जहीर इकबाल के घर से पहली INSIDE फोटो आई सामने, पैरेंट्स को देख सोनाक्षी का चेहरा दुल्हन सा खिला

Sonakshi Sinha Wedding Preparations First Photo: सोनाक्षी सिन्हा की खुशियों में माता-पिता नाराजगी भुलाकर होने वाले दामाद के घर पहुंचे। अब घर के अंदर से पहली फोटो सामने आ गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले घर से पहले फोटो वायरल

सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले घर से पहले फोटो वायरल

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा के गैर धर्म में शादी को पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा ने अपनी मंजूरी दे दी है। ऐसे में सोनाक्षी के माता-पिता होने वाले दामाद के घर पहुंचे। इस बीच अब जहीर के घर से पहली इनसाइड फोटो सामने आई है। इसमें होने वाली दुल्हन के चेहरे की रौनक साफ नजर आ रही है। इसे देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले फोटो हुई वायरल (Sonakshi Sinha Wedding Preparations First Photo)

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को पहले कोर्ट मैरिज करेंगे। इसके बाद वह अपना ग्रैंड रिसेप्शन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में देंगे। सोनाक्षी की शादी की सारी रस्में एक्ट्रेस के बांद्रा वाले घर पर जा रही हैं। ऐसे में जहीर के घर से पूरे परिवार की फोटो सामने आ रही है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा पूरे परिवार की यानी माता-पिता और जहीर के साथ और कुछ दोस्तों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : Sonakshi Sinha Wedding: हल्दी की रस्म के बाद सोनाक्षी ने ऐसे छुपाया चेहरा, VIDEO आया सामने

सोनाक्षी के साथ परिवार की इन फोटोज पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। सफेद ड्रेस में सोनाक्षी सिन्हा सेल्फी क्लिक कर रही हैं। होने वाली दुल्हन के चेहरे पर चमक साफ नजर आ रही है और उनके चेहरे पर दुल्हन वाला ग्लो भी साफ दिख रहा है।