
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की पहली तस्वीर
Sonakshi- Zaheer Wedding First Photo: इंतजार खत्म हो गया है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अब पति-पत्नी बन गए हैं। दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। कपल ने न ही हिंदू रीति- रिवाज से शादी की है और न ही मुस्लिम से। दोनों ने सिविल मैरिज की है। जिसे कोर्ट मैरिज कहा जाता है। मेहंदी, हल्दी रस्मों के बाद अब फाइनली दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं । अब एक्ट्रेस ने शादी के बाद पति संग पहली फोटो शेयर की है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा के पीछे उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आ रहे है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में लाल रंग का नहीं बल्कि क्रीम कलर की साड़ी पहनी है। वहीं, जहीर इकबाल ने भी क्रीम कलर का कुर्ता पजामा पहना है। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं और सोनाक्षी सिन्हा का एक फोटो में पति जहीर इकबाल हाथ चूमते दिख रहे हैं।
Updated on:
23 Jun 2024 08:46 pm
Published on:
23 Jun 2024 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
