1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sonakshi- Zaheer Wedding Update: मेंहदी की पहली PHOTO आई सामने, सोनाक्षी ने लिखवाया इकबाल

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा की रविवार को जहीर इकबाल संग शादी है। उससे पहले एक्ट्रेस के होने वाले पति के नाम की मेहंदी लग चुकी है। इसकी फोटो भी आ गई हैं।

2 min read
Google source verification
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मेहंदी सेरेमनी की फोटो आई सामने

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मेहंदी सेरेमनी की फोटो आई सामने

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी करने जा रही हैं। वह 23 जून का पहले कोर्ट मैरिज करेंगी। फिर शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में भव्य रिसेप्शन होगा। अब शादी से 1 दिन पहले मेहंदी की रस्म हुई। इसकी फोटो आ गई है। इसमें दुल्हन सोनाक्षी सिन्हा बेहद प्यारी और खूबसूरत लग रही हैं। उन फोटोज को देखकर उनके फैंस भी काफी खुश हो रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मेहंदी फोटो (Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Mehendi Ceremony)

सोनाक्षी सिन्हा की मेहंदी की जो तस्वीरें सामने आई हैं वह मेहमानों से शेयर की हैं। अपनी मेहंदी में सोनाक्षी ने लाल और पीले रंग की ड्रेस पहनी थी। जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं। वहीं, जहीर इकबाल ने प्रिंटेड लाल कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था। कपल तस्वीरों में दोस्तों के साथ पोज देते हुए मुस्कुराते रहे हैं। मेहंदी सेरेमनी की सजावट फूलों से की गई थी। इस कार्यक्रम में मेहमानों ने चमकीले रंग के कपड़े पहने हुए थे। जहीर के दोस्त जाफर अली मुंशी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की. जाफर ने कैप्शन में लिखा, "बहुत एक्साइटेड हूं और सोना अब ऑफिशियल बैंडस्टैंड बिल्डिंग ए गैंग में शामिल हो गई है!"

यह भी पढ़ें :सोनाक्षी की शादी पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा का फूटा गुस्सा, बोले- उसकी शादी है तो…

सोनाक्षी और जहीर ने हाल ही में अपनी बैचलर पार्टी एंजॉय की है। वहीं, थोड़े समय पहले सोनाक्षी और जहीर का एक ऑडियो इनवाइट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया था। लीक हुए इनवाइट में एक्टर्स ने शादी की खबर को कन्फर्म करते हुए कहा था कि वे 'उस पल' पर पहुंचने के लिए तैयार हैं जो उन्हें हमेशा के लिए ऑफीशियल पति-पत्नी' बना देगा।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग