4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैंसर इलाज के कारण सोनाली के इस अंग पर हुआ साइड इफेक्ट, बयां किया अपना दर्द

सोनाली को किताबे पढ़ने का बेहद शौक है। अपनी बीमारी के दौरान वे अपनी इस अच्छी आदत को बंद नहीं करना चाहतीं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Nov 03, 2018

sonali-bendre-said-there-were-cancer-patient-in-her-family

sonali-bendre-said-there-were-cancer-patient-in-her-family

बॅालीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में अपने कैंसर का इलाज करा रही हैं। वह भले ही सिनेमाजगत से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए वह हमेशा हाजिर रहती हैं। वह हर दिन अपनी लाइफ का एक-एक मूमेंट इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। बता दें सोनाली को किताबे पढ़ने का बेहद शौक है। अपनी बीमारी के दौरान वे अपनी इस अच्छी आदत को बंद नहीं करना चाहतीं।

इसी के चलते हाल में सोनाली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी किया और लिखा, 'ये अगली किताब की घोषणा का समय है। पिछली किताब के दौरान थोड़ी परेशानी थी, क्योंकि कीमोथेरेपी के कारण मुझे दिखने में अजीब सी दिक्कत हो रही थी।

मैं पढ़ नहीं सकती थी। लेकिन अब सब ठीक है। अगली किताब मैं न्यूयॉर्क में पढ़ने को तैयार हूं। ये है हान्या यानागिहारा की 'अ लिटिल लाइफ'। ये किताब कई साहित्यिक अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हो चुकी है। ये दोस्ती और महत्वाकांक्षा की कहानी कहती है।'

बता दें पिछले दिनों अनुपम खेर ने सोनाली से मुलाकात की थी। अनुपम इन दिनों न्यूयॉर्क में अपने नए शो 'न्यू एम्सटरडैम' की शूटिंग कर रहे हैं। इसी के साथ IANS को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि सोनाली कैसे कैंसर से जंग लड़ रही हैं।







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग