
Sonam Kapoor के इन बयानों पर हुआ था बवाल, ऐश्वर्या राय को कहा था आंटी और आलिया-परिणीति को...
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आज अपना बर्थडे (Sonam kapoor Birthday) मना रही हैं। 9 जून, 1985 को मुंबई में जन्मी सोनम ने करीब एक दशक पहले इंडस्ट्री में एंट्री की। उन्होंने अपने अब तक के कॅरियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया। अपनी परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने दर्शकों और क्रिटिक्स की वाहवाही भी लूटी। बता दें कि सोनम को उनके बेबाक बयानों के लिए भी जाना जाता है। वे कई बार ऐसे बयान दे चुकी हैं, जिनकी वजह से वे कंट्रोवर्सी में फंस गई थीं। यहां तक की उन्होंने बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों के बारे में ऐसे बयान दिए कि वे चर्चा का विषय बन गए। सोनम के बर्थडे के मौके पर जानते हैं उनकी कंट्रोवर्सी के बारे में।
ऐश्वर्या राय को कहा था आंटी
सोनम कपूर ने एक बार ऐश्वर्या राय को लेकर भी ऐसा स्टेटमेंट दे दिया था कि बवाल हो गया था। दरअसल, उन्होंने ऐश्वर्या को आंटी कह दिया था। सोनम का यह बयान ऐश्वर्या के फैंस को पसंद नहीं आया। उन्होंने सोनम को ट्रोल करना शुरू कर दिया। बाद में एक्ट्रेस ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने ऐसा जनरेशन गैप को देखते हुए कहा था। सोनम का कहना था कि ऐश्वर्या ने उनके पिता के साथ फिल्मों में काम किया है तो उन्हें आंटी ही बुलाऊंगी ना।
आलिया के दिया फैशन सेंस का ज्ञान
ऐश्वर्या के अलावा सोनम कपूर ने अभिनेत्री आलिया भट्ट के फैशन सेंस पर भी स्टेटमेंट दिया था। बता दें कि सोनम कपूर को फैशन आइकॉन माना जाता है। वे फैशन सेंस, स्वैग और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने एक बार आलिया भट्ट को कपड़े के चुनाव को लेकर सलाह दे डाली थी। सोनम ने कहा था कि आलिया को अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए। आलिया के फैंस इस बात पर गुस्सा हो गए थे। उन्होंने सोनम को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
परिणीति को दी टाइट कपड़ों पर सलाह
सोनम ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में परिणीति के कपड़ों को लेकर टिप्पणी की थी। शो के दौरान उन्होंने कहा था कि परिणीति चोपड़ा को टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
Published on:
09 Jun 2020 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
