28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनम कपूर ने किया सिगंर कनिका कपूर का सपोर्ट तो लोगों ने लगाई बुरी तरह लताड़

सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) के सपोर्ट में उतरीं सोनम कपूर (Sonam Kapoor) लोगों ने सोनम कपूर को लगाई लताड़ कोरोना संक्रमित कनिका को लेकर लोगों में है गुस्सा

2 min read
Google source verification
ss.jpg

नई दिल्ली | सिंगर कनिका कपूर जब से कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाई गई हैं तभी से लोगों में उन्हें लेकर बहुत गुस्सा है। कनिका की लापरवाही को लेकर लोग उन्हें खूब खरी-खटी सुना रहे हैं। लंदन से आने के बाद कनिका बिना चेकअप कराए ही चुपके से लखनऊ और कानपुर की कई पार्टियों शामिल हुईं जिसके खामियाजा कनिका के संपर्क में आने वाले लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। सभी ने खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है। इसी बीच सोनम कपूर कनिका के सपोर्ट में बोल पड़ी जिसके बाद ट्विटर यूजर्स का गुस्सा उनपर भी खूब बरसा।

सोनम कपूर ने ट्वीट कर लिखा- कनिका कपूर 9 तारीख को लंदन से इंडिया वापस आई थीं और उस दौरान भारत में सेल्फ आइसोलेशन नहीं चल रहा था बल्कि लोग होली खेल रहे थे। सोनम की ये बात सुनते ही लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया और खूब लताड़ लगाई। एक यूजर ने सोनम को जानकारी देते हुए कहा- प्रधानमंत्री के साथ कई बड़े नेताओं ने होली मिलन प्रोगान कैंसिल कर दिए थे और लोगों से तभी आग्रह किया गया था कि इस बार होली ना खेलें। तो मैम आप बस इतना कीजिए कि जब तक देश में कोरोना वायरस है आप ट्वीट मत कीजिए। तो एक ने लिखा- कृपया कनिका से आप मिले और अपनी बेस्ट विशेज उन्हें दें।

सोनम कपूर को कनिका के सपोर्ट में बोलने पर लगातार उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि कनिका कपूर अभी लखनऊ के अस्पताल में हैं, वहां उनका ट्रीटमेंट किया जा रहा है। हालांकि कनिका के टैंट्रम्स खत्म होेने का नाम नहीं ले रहे हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, कनिका अस्पताल से भाग भी सकती हैं जिसके चलते सख्ती कर दी गई है। वहीं कनिका के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। कनिका की बचकानी हरकत की वजह से कई लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।