ऐसा ही कुछ में हाल में भी हुआ है, जिसका एक्टर ने बेहद ही मजाकिया और दिलचस्प रिप्लाई दिया है. दरअसल, हाल में सोनू के एक फैन ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया था, जिसमें वो एक बाइक पर बैठा नजर आ रहा है, लेकिन फोटो में खास बात ये है कि उस फैंस की बाइक पर नंबर प्लेट की जगह सोनू सूद की फोटो लगी नजर आ रही हैं और साथ ही उस पर लिखा है ‘द रियल हीरो सोनू सूद सर’. इसके अलावा एक्टर के फैन ने फोटो शेयर करते हुए उनको टैग किया है.